Breaking News

बिसौली: गन्ना ट्रॉली से गिरने पर किशोर की मौत, चीनी मिल के बाहर हादसा।

गन्ना ट्रॉली से गिरने पर किशोर की मौत, चीनी मिल के बाहर हादसा।

मोहित यादव, संवाददाता 

बिसौली ,बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहे स्थित चीनी मिल के निकट एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 15 वर्षीय शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। वह जिनौरा गांव का निवासी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ गन्ना लेकर मिल पहुंचा था। मिल के बाहर भीड़ अधिक होने के कारण वह ट्रॉली पर ही सो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर के अचानक आगे बढ़ने से वह नीचे गिर पड़ा। ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!