Breaking News

पानी का पाइप मांगना पड़ा भारी, ससुरालियों ने बहू को पीटा; पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप।

पानी का पाइप मांगना पड़ा भारी, ससुरालियों ने बहू को पीटा; पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप।

उझानी, बदायूं। थाना उझानी क्षेत्र के कछला वार्ड नंबर 1 में घरेलू विवाद के दौरान एक बहू को उसके ससुराल पक्ष द्वारा बुरी तरह पीटे जाने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद घटना पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पीड़िता चंदा देवी पत्नी पान सिंह ने आरोप लगाया कि उसका ससुर पानी का पाइप ले गया था। जब उसने पाइप मांगा तो सास ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान ससुर ने डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीड़िता के मुताबिक उसने कछला चौकी में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसके पति को ही चौकी में बैठा लिया। चंदा देवी का कहना है कि चार महीने पहले उसके देवर संजीव ने उसके पति का पैर तोड़ दिया था, जिससे वह विकलांग हो गया। उस समय भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या उझानी पुलिस इस बार सख्त कदम उठाएगी या पीड़िता की शिकायतें फिर अनसुनी रह जाएंगी।

वायरल वीडियो 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!