Breaking News

बहेड़ी में बीजेपी की भव्य एकता यात्रा, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बोले—बिहार में एनडीए की जीत से विपक्ष की जमीन खिसकी।

बहेड़ी में बीजेपी की भव्य एकता यात्रा, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बोले—बिहार में एनडीए की जीत से विपक्ष की जमीन खिसकी।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता

बहेड़ी/बरेली। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य एकता यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया, जबकि बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया और एकता एवं राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया।

यात्रा के समापन पर हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का जो ऐतिहासिक कार्य किया था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग—किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा—के लिए निरंतर कार्य कर रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।

पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा देशभर में विशाल यात्राएं निकालकर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है। इन यात्राओं में जनता की भारी भागीदारी बताती है कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना आज वास्तविकता में बदल रही है।

बिहार चुनाव पर बड़ा बयान

बिहार में एनडीए की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि चुनाव परिणाम साफ संकेत देते हैं कि जनता ने एनडीए सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं बचा है और उनकी राजनीतिक जमीन लगातार सिमट रही है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बना दिया।

बाइट – जितिन प्रसाद, सांसद (केंद्रीय मंत्री)

 

बाइट – छत्रपाल गंगवार (सांसद, बरेली)

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!