Breaking News

जरीफनगर के अम्बियापुर गांव में खेत में गेंहू परेवा कर रहे किसान की करंट से मौत, जर्जर एचटी लाइन बनी वजह।

जरीफनगर के अम्बियापुर गांव में खेत में गेंहू परेवा कर रहे किसान की करंट से मौत, जर्जर एचटी लाइन बनी वजह।

सहसवान, (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव अम्बियापुर में खेत में गेंहू का परेवा कर रहे किसान की एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र में जगह–जगह जर्जर तार लटक रहे हैं और कई स्थानों पर एचटी लाइनें बेहद नीचे झूल रही हैं। इसी उदासीनता का शिकार किसान हरिज्ञान (43) पुत्र ब्रजलाल बन गया, जो सुबह लगभग सात बजे खेत में काम कर रहा था। अचानक ऊपर से एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा और करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से उसके दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए।

घटना की सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस तुरंत पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!