Breaking News

सोरों मार्गशीर्ष मेले की तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायजा।

सोरों मार्गशीर्ष मेले की तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायजा।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। तीर्थनगरी सोरों में आयोजित होने वाले मार्गशीर्ष मेला को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोमवार को मेला ग्राउंड और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रास्तों, सुरक्षा तथा साफ–सफाई से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

मेला परिसर को सुचारू संचालन के लिए 8 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जबकि चारों दिशाओं में 4 बड़े पार्किंग क्षेत्र बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल, PAC के जवान और 4 फायर सर्विस वाहन तैनात किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी।

अनुमान है कि इस वर्ष 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा हेतु सोरों पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के लिए मेला पुलिस कोतवाली में अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जिससे पूरे मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि मार्गशीर्ष मेला में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए सड़क, प्रकाश व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। प्रशासन का कहना है कि इस बार श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना ही मुख्य लक्ष्य है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!