Breaking News

गाँव में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच।

गाँव में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। नियामताबाद ब्लॉक के हसनपुर कम्हरियॉं गांव में समाजसेवी आनंद कुमार रंजू के सौजन्य से भव्य निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गाँव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और अपनी आंखों की जांच कराई।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को समय पर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना एवं आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाना था। आयोजन में शुभम हॉस्पिटल एवं चश्मा घर, पांडेयपुर खुटहना (चंदौली) की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की विस्तृत जांच की और उनकी आँखों की स्थिति के अनुसार उचित परामर्श प्रदान किया।

जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें वहीं पर निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को फ्री दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। गंभीर मरीजों के लिए ऑपरेशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग बिना किसी परेशानी के अपना इलाज करा सकें।

शिविर की व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी चंद्र प्रकाश बिन्द ने संभाली। उनके मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न कराया गया।

इस सामाजिक पहल में रामचंद्र बिन्द, सतीष कुमार, अशोक, शैलेश यादव, सतीश, कंचन, रमाशंकर मिश्रा, मुन्शी, समरनाथ, सेवा लाल, दीपक, नीरज समेत कई युवा स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। सभी ने मिलकर मरीजों के पंजीकरण से लेकर मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नेत्र शिविर के आयोजन से गांव के लोगों में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस जनसेवा कार्य के लिए आयोजकों का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों की मांग की।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …