Breaking News

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जनप्रतिनिधियों ने बिजली, खाद, स्वास्थ्य सेवाओं, पशुपालन विभाग और समाज कल्याण से जुड़ी समस्याओं को मंत्री को अवगत कराया।

मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने उर्वरकों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने, सहकारी समितियों पर नियमित खाद सप्लाई कराने और बड़े किसानों को डीएपी व एनपीके तथा छोटे किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यूरिया वितरण की तैयारी अभी से पूरी करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी और सीएचसी पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग में ब्लॉकवार पशु चिकित्सकों की तैनाती का भी आदेश दिया।

मंत्री ने पेंशन घोटाले में जल्द रिकवरी करने के निर्देश दिए। आबकारी, नगर विकास, जीएसटी, स्टांप, खनन और बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा में धारा 302, पास्को एक्ट, एनडीपीएस और जिला बदर की स्थिति पर जानकारी लेते हुए मंत्री ने जनपद की शांति व्यवस्था पर संतोष जताया और कहा कि मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस मिशन के तहत कार्रवाई जारी रहे।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे। मंत्री ने कहा कि संयुक्त प्रयासों से शाहजहांपुर विकास और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में आगे दिखाई देगा।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, तिलहर विधायक सलोनी कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!