Breaking News

शाहजहांपुर में वंदे भारत ट्रेन का पहला स्टॉप, जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शाहजहांपुर में वंदे भारत ट्रेन का पहला स्टॉप, जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब लखनऊ से सहारनपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने यहां अपना पहला स्टॉप लिया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए।

सुबह से ही स्टेशन परिसर में लोगों का जुटना शुरू हो गया था। सभी के मन में वंदे भारत ट्रेन को करीब से देखने की उत्सुकता साफ झलक रही थी। लगभग सुबह 11 बजे जैसे ही ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची, लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उसका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर एमएलसी सुधीर गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सहकारी बैंक अध्यक्ष डी.पी.सी. राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डीआरएम संग्रह मौर्य, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, डीडीएफ कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे, रेलवे अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर लोगों ने केंद्र सरकार और रेलवे विभाग का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि वंदे भारत ट्रेन से शाहजहांपुर के यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!