Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार।

शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चौक कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा (हथियार) बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कई अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशांत रावत, उपनिरीक्षक नितिन मलिक सहित पुलिस टीम ने गांव पर्वतपुर, थाना कांट निवासी आरोपी जालिम सिंह को बरेली-सीतापुर हाईवे स्थित गौशाला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में रखे दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, अधबने तमंचे, तमंचे बनाने के औजार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹1910 नगद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने कड़ी मेहनत से इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बरामद तमंचों और उपकरणों से स्पष्ट है कि आरोपी लंबे समय से अवैध असलहा बनाने का कार्य कर रहा था।

एसपी ने बताया कि आरोपी जालिम सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो कई वर्षों से अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त था, लेकिन अब तक पुलिस की पकड़ से बचा हुआ था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि यह अवैध असलहा किन लोगों को आपूर्ति करता था।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!