Breaking News

बलरामपुर में वीर विनय चौराहे पर खतरा बना जर्जर खंडहर, राहगीरों की सुरक्षा पर लटक रहा संकट।

बलरामपुर में वीर विनय चौराहे पर खतरा बना जर्जर खंडहर, राहगीरों की सुरक्षा पर लटक रहा संकट।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। शहर के व्यस्त वीर विनय चौराहे पर स्थित जर्जर खंडहर और अवैध कब्जे अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। मुख्य मार्ग पर स्थित सियाराम का पुराना मकान और दुकान, जो उनके पूर्वजों के समय से स्थापित है, उसके सामने का हिस्सा अब खंडहरनुमा मलबे में तब्दील हो चुका है।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा पूर्व में अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन ढही दीवारें और मलबा अब भी वहीं पड़े हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस क्षेत्र में अब कुछ दबंग तत्वों ने अवैध ढाबलियाँ डालकर कब्जा कर लिया है, जिससे स्थिति फिर से अतिक्रमण वाली बन गई है।

यह चौराहा शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां से हजारों लोग, स्कूली बच्चे और व्यापारी रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन को कई बार शिकायतें दी हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। खंडहर से आए दिन ईंटें और पत्थर गिरते रहते हैं, जिससे राहगीरों की जान पर खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाहन गुजरने पर पुराने मकान में कंपन महसूस होता है, जो किसी संभावित दुर्घटना का संकेत देता है।

लोगों ने नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर जर्जर ढांचे व अवैध कब्जे हटाने, और इस मार्ग को सुरक्षित व सुगम बनाने की मांग की है।

Byte – पीड़ित

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!