Breaking News

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली — तमंचा, कारतूस, आभूषण और नगदी बरामद।

उन्नाव में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली — तमंचा, कारतूस, आभूषण और नगदी बरामद।

✍️ संवाददाता – सनोज कुमार

उन्नाव। बीती रात थाना बारासगवर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए सीएचसी बीघापुर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 03/04 नवंबर 2025 की रात करीब 12:30 बजे पुलिस टीम जगतपुर नहर मार्ग पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नं. UP78 HK 9565) पर सवार तीन युवकों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही एक युवक ने टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश ने अपना नाम इमाद कुरैशी पुत्र महताब कुरैशी (निवासी जाजमऊ, थाना गंगाघाट, उन्नाव) बताया। वहीं उसका साथी एकलव्य उर्फ अमन पुत्र अजय मोहन निषाद (निवासी सिद्धनाथ घाट, थाना जाजमऊ, कानपुर नगर) भी मौके से गिरफ्तार हुआ। उनका तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, तथा दिनांक 25/26 अक्टूबर 2025 की रात ऊंचगांव कस्बे के सर्राफा दुकान से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और ₹4400 नगद बरामद किए हैं।

इस संबंध में थाना बारासगवर पर मुकदमा संख्या 203/25 धारा 331(4)/305(a)/324(4) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!