Breaking News

उन्नाव: यातायात माह के तहत आईबीपी चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर रोक।

उन्नाव: यातायात माह के तहत आईबीपी चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर रोक।

✍️ संवाददाता – सनोज कुमार

उन्नाव। आज दिनांक 03 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह के तहत आईबीपी चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील सिंह ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक तिलक सिंह, उप निरीक्षक अनिल सिंह, मुख्य आरक्षी रामप्रकाश, मुख्य आरक्षी महेश पांडे तथा ई-चालान टीम के आरक्षी मुकेश राजपूत व रजत वर्मा भी मौजूद रहे।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेतावनी के साथ चालान की कार्रवाई की गई। लोगों से आग्रह किया गया कि स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने पास स्थित पेट्रोल पंप पर भी जांच की और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिए जाने पर सख्त रोक लगाई। पेट्रोल पंप संचालक को निर्देशित किया गया कि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

मुख्य आरक्षी यातायात रामप्रकाश ने लाउड हेलर के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!