Breaking News

उन्नाव में 20वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न।

उन्नाव में 20वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न।

सनोज कुमार, उन्नाव

उन्नाव। शब्दगंगा शुद्धि अभियान के अंतर्गत सृजन व शब्दगंगा संस्थान द्वारा आयोजित 20वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उन्नाव में किया गया। यह आयोजन 1 नवम्बर 2025, शनिवार को उदयन भवन, लखनऊ बाईपास तिराहा, आवास विकास कॉलोनी, उन्नाव में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा नेता विमल द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह और एडीएम सुशील गौड़ उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन की शुरुआत वाराणसी की कवियित्री डॉ. विभा सिंह की वाणी वंदना से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनुराग मिश्र ‘गैर’ ने तथा संचालन नीरज पाण्डेय ने किया।

इस दौरान शब्दगंगा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यंग्यकार डॉ. विनय शंकर दीक्षित ‘आशु’ की पांचवीं कृति ‘युग विडम्बना काव्य’ का विमोचन तथा ‘सृजन स्मारिका’ के 18वें अंक का लोकार्पण भी अतिथियों एवं कवियों द्वारा किया गया।

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

🏅 कवि एवं साहित्य सम्मान।

  • डॉ. अनुराग मिश्र ‘गैर’ — शब्दगंगा शिखर सम्मान
  • योगेन्द्र शर्मा, भीलवाड़ा — शब्दगंगा महाशिखर सम्मान
  • डॉ. राहुल शर्मा, मुरादाबाद — सृजन शिखर सम्मान
  • श्रीमती मुमताज नसीम, अलीगढ़ — शब्दगंगा शीर्ष सम्मान
  • पं. महेन्द्र मधुर ‘आष्टा’ (म.प्र.) — शब्दगंगा सम्मान
  • योगेश चौहान, लखनऊ — सृजन गौरव सम्मान
  • पं. रविशंकर चतुर्वेदी, सतना — सृजन रत्न सम्मान
  • डॉ. विभा सिंह, वाराणसी — शब्दगंगा रत्न सम्मान
  • प्रमोद पंकज, बाराबंकी — सृजनश्री सम्मान
  • नीरज पाण्डेय, रायबरेली — शब्दगंगा गौरव सम्मान
  • अतुल बाजपेयी, उन्नाव — शब्दश्री सम्मान

🌟 विशिष्ट सम्मान।

  • पवन सिंह (MLC) — शिक्षा रत्न एवं राजनीति महारत्न सम्मान
  • अनिल सेठ (HJS) — न्यायिक सौष्ठव सम्मान
  • मनीष निगम (HJS) — न्यायनिष्ठा सम्मान
  • डॉ. राजीव दीक्षित (IPS) — पर्यावरण महारत्न सम्मान
  • अनुराग अवस्थी — राजनीति रत्न सम्मान
  • संजय राठी — उद्योग महारत्न सम्मान व नागरिक अभिनंदन
  • डॉ. मनोज श्रीवास्तव — शिक्षक शिरोमणि सम्मान
  • डॉ. उमेश कुमार बाजपेयी — ज्योतिष रत्न सम्मान
  • डॉ. मनीष त्रिपाठी — वैद्य शिरोमणि सम्मान
  • अजय श्रीवास्तव — अधिवक्ता गौरव सम्मान
  • जवाहर लाल गुप्ता — समाज गौरव सम्मान
  • अनुज अवस्थी — पत्रकारिता रत्न सम्मान
  • निखिल प्रकाशन, आगरा — सृजन 2025 सम्मान
  • प्रत्युष दीक्षित — सृजन रत्न सम्मान
  • चन्द्रभूषण सिंह — कला रत्न सम्मान
  • लक्ष्मी सिंह — शिक्षा रत्न सम्मान
  • अखिलेश अवस्थी — उद्योग-व्यापार सेवारत्न सम्मान
  • राजेन्द्र शुक्ल — समाज गौरव सम्मान
  • डॉ. पारुल निगम — होम्योपैथिक चिकित्सा रत्न सम्मान
  • राहुल शुक्ल — पत्रकारश्री सम्मान
  • सुकृति चौहान — क्रीड़ा रत्न सम्मान
  • चन्द्रशेखर शुक्ल — सृजन रत्न सम्मान
  • निकुंज बाजपेयी — पर्यावरण रत्न सम्मान
  • डॉ. संजय मिश्रा — होम्योपैथिक चिकित्सा गौरव सम्मान

इस अवसर पर सृजन संस्थान के अध्यक्ष बी.वी. सिंह चंदेल, शब्दगंगा के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर प्रेम सिंह सेंगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ.पी. तिवारी, संगठन प्रभारी अशोक कुमार ‘मुन्ना सिंह’, अधिवक्ता धर्मेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश तिवारी ‘राही’, मीडिया प्रभारी राहुल राम द्विवेदी, विज्ञापन प्रभारी सौरभ पाण्डेय, रामशंकर त्रिवेदी, बिरजू सिंह, अनूप यादव, मुकेश सैनी व राकेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों और कवियों का अभिनंदन किया गया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!