Breaking News

प्रबोधिनी एकादशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

प्रबोधिनी एकादशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। कार्तिक मास की शुक्ल एकादशी, जिसे प्रबोधिनी एकादशी या उठावनी एकादशी कहा जाता है, के पावन अवसर पर शनिवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ इलाकों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पवित्र जल में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

सुबह भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा तट पर जुटने लगी। महिलाओं ने स्नान के बाद पारंपरिक रूप से मूली और बैंगन का दान कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की और भीमसेन की प्रतिमा पर जल चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी।

गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल एवं उनके सहयोगी गंगा सेवक पूरी तत्परता से घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करते दिखाई दिए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ घाट पर मुस्तैद रहे। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए सभी छोटे-बड़े वाहनों को बाल्मीकि इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पार्क कराया गया।

मान्यता है कि प्रबोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ शुभ कार्यों का शुभारंभ भी होता है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान, दान-पुण्य और तुलसी विवाह की परंपराओं का पालन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!