Breaking News

गंगा घाट पर फिर शुरू हुआ पीपा पुल निर्माण, वाराणसी जाने वालों को मिलेगी राहत।

गंगा घाट पर फिर शुरू हुआ पीपा पुल निर्माण, वाराणसी जाने वालों को मिलेगी राहत।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चहनियां। टांडा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पांटून पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत शनिवार से फिर से कर दी गई है। कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। यह पुल बनने के बाद चंदौली और वाराणसी के बीच आवाजाही एक बार फिर आसान हो जाएगी।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर इस वर्ष 15 जून की रात में पुल को हटा लिया गया था। इसके बाद लगातार तीन बार आई बाढ़ के कारण निर्माण कार्य ठप हो गया था। अब जलस्तर घटने के बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कर दिया है।

इस पुल के बंद रहने से लोगों को वाराणसी और प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर तक पहुँचने के लिए चहनियां होते हुए बलुआ और चौबेपुर होकर लंबा मार्ग तय करना पड़ता था। इससे व्यापारियों, छात्रों और दूध व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

पुल निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी, साथ ही क्षेत्र का व्यापार भी तेजी से आगे बढ़ेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!