Breaking News

गंजडुंडवारा में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

गंजडुंडवारा में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

रन फॉर यूनिटी व खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। शुक्रवार को गंजडुंडवारा नगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के थाना रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विकास समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके साथ ही राम छितौनी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता (Run for Unity) का आयोजन हुआ, जबकि शिक्षा विकास समिति के कार्यालय पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

समिति के संयोजक अनिल राठौर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी और अधिवक्ता थे, बल्कि वे भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में देश के एकीकरण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने स्वतंत्र भारत में देशी रियासतों के विलय का कठिन कार्य सफलता से पूरा किया और राष्ट्रीय एकता की नींव मजबूत की।

इस अवसर पर मुहम्मद काशिफ, निसार अहमद, सूर्यकान्त शर्मा, अजमत अली और ज्ञानेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!