Breaking News

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में जूनियर गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न।

इमराल्ड सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता खिताब, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में शुक्रवार को अंतरसदनीय जूनियर गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों — रूबी (रेड हाउस), सैफायर (ब्लू हाउस), इमराल्ड (ग्रीन हाउस) और टोपाज (येलो हाउस) की टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति में हुई, जिसमें छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

पहले मैच में रूबी सदन और टोपाज सदन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें टोपाज सदन ने 7-4 के स्कोर से जीत हासिल की।

दूसरे मैच में सैफायर सदन और इमराल्ड सदन आमने-सामने हुए, जिसमें इमराल्ड सदन ने 12-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबला इमराल्ड सदन (ग्रीन हाउस) की कप्तान परिधि साहू और टोपाज सदन (येलो हाउस) की कप्तान आराध्या चौधरी की टीमों के बीच खेला गया। निर्णायक मुकाबले में इमराल्ड सदन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 11-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

सभी टीमों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ खेल भावना का परिचय दिया। इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय विद्यालय के खेल प्रशिक्षक लवलीश साह के निर्देशन और प्रशिक्षण को दिया गया।

विजेता टीम की कप्तान परिधि साहू और अन्य खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रबंध तंत्र श्री नीलांशु अग्रवाल ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने रनरअप टीम की कप्तान आराध्या चौधरी एवं उनकी टीम को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के समापन पर खेल प्रशिक्षक श्री चाँद मुहम्मद, श्री नकी अहमद सैफी और श्रीमती रश्मि सिंह ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!