Breaking News

दलितों पर अत्याचार के मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने की यूपी सरकार की आलोचना, बोले — पुलिस नकारा और निष्क्रिय।

दलितों पर अत्याचार के मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने की यूपी सरकार की आलोचना, बोले — पुलिस नकारा और निष्क्रिय।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन गुरुवार को कासगंज पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है।

सपा सांसद ने बताया कि जनपद कासगंज के पटियाली क्षेत्र के बीनपुर गांव में कुछ दिन पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। यह घटना 19 अक्टूबर को हुई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और उसी दिन नई प्रतिमा लगवा दी गई।

हालांकि, सांसद सुमन ने आरोप लगाया कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और असंतोष है। उन्होंने कहा कि “यह पुलिस की नाकामी का परिणाम है। उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, बाबा साहब और गौतम बुद्ध की प्रतिमाएँ तोड़ी जा रही हैं, दलितों की बारातें रोकी जा रही हैं — लेकिन सरकार मौन है।”

सांसद सुमन ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करती है कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि “मायावती को अपनी पार्टी खत्म करने के लिए किसी बाहरी सहयोग की जरूरत नहीं, वे खुद ही इसके लिए पर्याप्त हैं।”

सुमन ने आगे कहा कि लखनऊ में 9 अक्टूबर को हुई रैली में लोग यह उम्मीद लेकर गए थे कि मायावती संघर्ष का ऐलान करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि “मोबाइल से पार्टी नहीं चलती, पार्टी जनता के मैदान से चलती है।”

बाइट- रामजीलाल सुमन, राज्यसभा सांसद, समाजवादी पार्टी

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!