Breaking News

एसपी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में निकली “रन फॉर यूनिटी”, अधिकारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाहजहांपुर में दौड़ी एकता की मशाल।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलेभर में “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारी, जवान, महिला आरक्षिकाएँ और आमजन एकजुट होकर शामिल हुए।

मुख्य कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ, जहां पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में एकता दौड़ की शुरुआत की गई। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी, सीओ सदर, सीओ ट्रैफिक सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी, पुलिस बल, महिला प्रशिक्षु आरक्षिकाएँ और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

एकता दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर वहीं आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने की शपथ ली।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!