Breaking News

बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल पर संकट, किसानों को भारी नुकसान की आशंका।

बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल पर संकट, किसानों को भारी नुकसान की आशंका।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों की धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘मौथा’ का असर जिले में तीसरे दिन भी देखने को मिला। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। ठंडी हवाओं ने उमस और गर्मी से राहत तो दी, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गईं।

सोमवार की देर रात से शुरू हुई तेज बारिश ने खेतों में खड़ी धान की फसल को गिरा दिया, जिससे फसल खराब होने की संभावना बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर दोबारा बारिश हुई तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। कई किसानों की कटी हुई फसल खेतों में सूखने के लिए रखी गई थी, जो बारिश के कारण भीग गई।

क्षेत्र के गौरी, बजहां, धनेजा हटिया, भवतपुरा, जरखोर, जगदीशपुर, भटपुरवा, इन्द्रपुरा, खरीद, पटना, दूदे, रघुनाथपुर और करेमुआ सहित कई गांवों में धान की फसलें तेज हवा और बारिश से गिर गई हैं। खेतों में पानी भर गया है, जिससे नुकसान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौथा चक्रवात के प्रभाव से जिले में 29 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि इस दौरान सिंचाई या किसी भी प्रकार के कीटनाशक या रासायनिक छिड़काव से बचें।

Spread the love

Check Also

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का दिया भरोसा।

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का …