Breaking News

रामलीला के नाम पर बाल वालाओं का अशोभनीय डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

रामलीला के नाम पर बाल वालाओं का अशोभनीय डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

दानपुर गांव में धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में मनोरंजन के नाम पर अशालीनता, ग्रामीणों में आक्रोश।

जरीफनगर ,(बदायूं)। जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में आयोजित रामलीला कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि धार्मिक मंच की आड़ में बाल वालाओं से अशोभनीय डांस कराया गया।

जानकारी के अनुसार, दानपुर गांव में चौकी के पीछे रामलीला मंचन का आयोजन किया गया था। इस मंच पर कुछ बाल वालाओं द्वारा भड़काऊ गीतों पर डांस प्रस्तुत किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में मंच पर डांस करती बाल वालाओं के साथ दर्शकों की भीड़ तालियां बजाते दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शन से रामलीला जैसे धार्मिक मंच की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। उनका कहना है कि धर्म और संस्कृति के नाम पर खुलेआम फूहड़ता परोसी जा रही है, जो समाज के लिए गलत संदेश दे रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि धार्मिक आयोजनों की पवित्रता और मर्यादा बनी रहे।

वायरल वीडियो 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!