Breaking News

अलीनगर में फांसी पर लटका युवक, पुलिस जांच में जुटी।

अलीनगर में फांसी पर लटका युवक, पुलिस जांच में जुटी।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जहिर (21 वर्ष) पुत्र अकलीम, गोपाल नगर, अररिया (बिहार) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार जहिर मनोज पाल के मकान में किराए पर रहता था और रेलवे ठेकेदारी में कार्य करता था। वह मजदूरों की मदद से काम कराता था।

सुबह जब कमरे का दरवाजा लगातार बंद रहा तो मकान मालिक को शक हुआ। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक ने जफरपुर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो जहिर का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया।

मौके पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौजूद रही। अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि “आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जांच जारी है।”

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!