Breaking News

कासगंज में ‘भक्त चूहा’ बना चर्चा का विषय, आरती के दौरान बजाई ताली जैसी हरकत।

कासगंज में ‘भक्त चूहा’ बना चर्चा का विषय, आरती के दौरान बजाई ताली जैसी हरकत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा कस्बे से एक अनोखा और रोचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह वीडियो पंचायती बाग स्थित काली मंदिर का बताया जा रहा है, जहां एक चूहा आरती के समय भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने बैठा नजर आ रहा है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चूहा अपने दोनों आगे वाले पैरों को इस तरह हिला रहा है, मानो वह किसी इंसान की तरह ताली बजाकर आरती में शामिल हो रहा हो। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि मंदिर में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस अद्भुत क्षण को मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह आस्था और चमत्कार का प्रतीक है, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ एक संयोग मान रहे हैं। फिलहाल, काली मंदिर का यह “भक्त चूहा” पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!