Breaking News

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल, बिसौली में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल, बिसौली में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

विद्यार्थियों ने बनाई कलात्मक वस्तुएँ, विद्यालय जगमगाया दीपमालाओं से।

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल, बिसौली में दीपावली पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, दीयों और कंदीलों से सजाया गया, जिससे वातावरण में उल्लास और प्रकाश का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने दीपावली से संबंधित विभिन्न प्रकाशमयी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर-सुंदर मिट्टी के क्रैकर्स, कैंडल, कंदील, दीपक और झालरें तैयार कीं। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं।

इनमें नव्या, शिवी, कनिष्का, देव, भावना, अक्षिता, अवनी, वंश, तन्वी, मिध्या, अभि, कार्तिक, इंदु, अर्नज, महक, नित्य, माइटी, तरुण, पार्थ, यशिका आदि छात्रों की रचनाएँ विशेष रूप से सराही गईं।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बत्रा और निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बच्चों के उत्साह और रचनात्मक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

पूरे आयोजन का संचालन शिक्षिका श्वेता शर्मा के मार्गदर्शन में तथा एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बावेजा के निर्देशन में हुआ। शिक्षिकाएँ शालू, रीता, सिम्मी, दिव्या, चेतना, विनिता, शालिनी, गुंजन, शिल्पी, तरुण, स्वाति, आयुष, पूजा और गायत्री ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके साथ मिलकर गतिविधियों को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और मिठाइयाँ बाँटकर खुशियाँ साझा कीं। पूरा विद्यालय दीपमालाओं और मुस्कानों से झिलमिला उठा, जिससे माहौल पूरी तरह आनंद और उत्सव के रंगों में रंग गया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!