Breaking News

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, व्यंजन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिखाया हुनर।

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, व्यंजन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिखाया हुनर।

आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय आसफपुर में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के समापन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न केवल लाभार्थी महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न हुई, बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सीडीपीओ धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य सेविका विमला देवी, प्रिंसी कुमारी, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला, एडीओ (आईएसबी) भूपेंद्र सिंह, यूनिसेफ प्रतिनिधि सगुप्ता बी., जिला समन्वयक पूजा चंद्रा, जिला प्रवेशन कार्यालय के सहायक लेखाकार मोहम्मद फैज तथा जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण माह के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया और बताया कि संतुलित आहार, स्वच्छता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

व्यंजन प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता

  • समापन अवसर पर हुई व्यंजन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने पाक-कौशल का प्रदर्शन किया।
  • शबा ने चने की दाल का हलुआ बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • सरिता यादव ने चने की दाल की नमकीन से द्वितीय स्थान हासिल किया।
  • मिथिलेश ने चने के बेसन का स्वादिष्ट ढोकला बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता कार्यकत्रियों को अतिथियों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कार्यकत्रियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि पोषण संबंधी जागरूकता को भी समाज तक पहुँचाने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में रही जोरदार उपस्थिति

इस अवसर पर सीकरी, सिसरका व राजटिकोली न्याय पंचायतों से आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ — नीतू कश्यप, मीना, मंजू, सरिता यादव, सुधा सक्सेना, रेखा, ममता यादव, मिथिलेश, राजबाला, प्रीति मिश्रा, शवा, मसूदा, कविता, गीता, सुनीता, वीरवती, ज्योति सिंह, सूर्यकांति, खेमा देवी, लज्जावती आदि उपस्थित रहीं।

अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने सभी अतिथियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और लाभार्थियों को सूक्ष्म जलपान कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि “पोषण माह जैसे अभियानों का उद्देश्य समाज में कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाना और हर परिवार को स्वस्थ भारत के संकल्प से जोड़ना है।”

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!