Breaking News

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में ‘विश्व एनाटमी दिवस’ हर्षोल्लास से मनाया गया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में ‘विश्व एनाटमी दिवस’ हर्षोल्लास से मनाया गया।

मानव शरीर रचना के महत्व पर छात्रों और शिक्षकों ने साझा किए विचार।

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में 15 अक्टूबर 2025 को “विश्व एनाटमी दिवस” बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मानव शरीर रचना (एनाटमी) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चिकित्सा शिक्षा में इसकी अनिवार्य भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डा० अरुण कुमार ने की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा, “एनाटमी चिकित्सा शिक्षा की नींव है। एक कुशल चिकित्सक बनने के लिए मानव शरीर की रचना और संरचना की गहन जानकारी आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि और समझ दोनों को बढ़ाते हैं।”

विश्व एनाटमी दिवस के अवसर पर एनाटमी विभाग द्वारा एनाटोमिकल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एम.बी.बी.एस. बैच 2025 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने मानव शरीर के विभिन्न अंगों को रंगोली के माध्यम से सुंदर और रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में –

1. डा० अरुण कुमार, प्रधानाचार्य

2. डा० नेहा सिंह, उप-प्रधानाचार्य

3. डा० सुचेता यादव, विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी विभाग

4. डा० पारूल सक्सेना, सहायक आचार्य, एनाटमी विभाग – शामिल रहे।

प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची:

प्रथम स्थान – विषय: Foetus in Womb

प्रतिभागी: अर्पिता, अनुराधा, लोकेश

 

द्वितीय स्थान (साझा) –

(1) विषय: L.S. of Kidney – इमान, चित्रा, अशिंका

(2) विषय: Female Reproductive System – तनु, श्रुति, गुंजित

 

तृतीय स्थान – विषय: Severity of Smoking on Lungs

प्रतिभागी: कृष्णेश, कृष्णा गुप्ता, आदित्य वर्मा

 

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और ज्ञानपूर्ण उत्तर देकर सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन का श्रेय डा० मुकत्याज हुसैन, विभागाध्यक्ष, एनाटमी विभाग को गया। आयोजन समिति में डा० एस.के. मिश्रा, डा० अर्जित गंगवार, डा० पारूल सक्सेना, डा० फैज, डा० मेघनाथ, डा० मयंक गर्ग, प्रमोद बेदी, रूबी गुप्ता, पुष्पेंद्र पाल, टिंकु कश्यप और अशोक कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में डा० वेकंट नारायण, डा० मनीष कुमार, डा० श्रवण कुमार भार्गव, डा० लालेंद्र यादव और डा० नितेश पति तिवारी सहित अनेक शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन में छात्रों की सृजनात्मकता, ज्ञान और विषय के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!