Breaking News

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किसान पर किया हमला, गंभीर घायल।

बदायूं ब्रेकिंग: पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किसान पर किया हमला, गंभीर घायल।

उघैती, (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना रविवार दोपहर को हुई। आरोपी व्यक्ति पहले से ही किसान से नाराज चल रहा था और इस पुरानी रंजिश का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल किसान की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना से मसूदपुर गांव में भय का माहौल है और ग्रामीण लोग इस हमले की निंदा कर रहे हैं।

बाइट- घायल किसान 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!