Breaking News

जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, सपा समर्थकों में खुशी की लहर।

जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, सपा समर्थकों में खुशी की लहर।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। उतरौला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने जानकारी दी कि कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को आज महाराजगंज जेल से रिहा कर दिया गया। इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर गैंगस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे, लेकिन सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। कल ही रिजवान सोलंकी की कानपुर जेल से रिहाई हुई थी और आज इरफान सोलंकी भी जेल से बाहर आ गए।

रिहाई के इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जिनमें नसीम सोलंकी, हसीब खान, अरशद सोलंकी, फरहान सोलंकी, कांग्रेस नेत्री सुहाना, जिला सचिव फिरोज खान, अनवर खान, किफलान सिद्दीकी उर्फ इमरान, मुगल सरैया, जमील अहमद, बिलाल सिद्दीकी समेत हजारों समाजवादी कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और बधाई दी।

हसीब खान ने कहा कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को भी सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है और वह सीतापुर जेल से रिहा हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी के लिए यह समय खुशी का है, क्योंकि दो बड़े नेताओं को एक साथ न्यायालय से राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि दशहरे के पर्व पर आया यह फैसला न्यायपालिका की पारदर्शिता और “सत्य की असत्य पर विजय” का संदेश देता है। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अदालत के इस फैसले पर न्यायपालिका का आभार जताया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!