Breaking News

राष्ट्रीय आरएसएस पदाधिकारी ने रोशनी वाली दरगाह बड़े पीर साहब को चादर सौंपी।

राष्ट्रीय आरएसएस पदाधिकारी ने रोशनी वाली दरगाह बड़े पीर साहब को चादर सौंपी।

भारतीय सद्भावना मंच के सूफी संत प्रकोष्ठ का धर्म एवं भाईचारे का संदेश।

बदायूं। भारतीय सद्भावना मंच के सूफी संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक और रोशनी वाली दरगाह बड़े पीर साहब के गद्दी नशीन पीर फैज़ अली को राष्ट्रीय आरएसएस पदाधिकारी डॉ. देवर्षि इंद्रेश कुमार ने चादर सौंपी। यह आयोजन 27 सितंबर को नई दिल्ली के टटलकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन के कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ।

चादर की सौंपने की यह परंपरा उर्स के मौके पर दरगाह में चलाई जाएगी। इस अवसर पर विशेष रूप से दुआ की जाएगी कि देश में अमन, चैन और भाईचारा बना रहे, शैतानीयत दूर हो और इंसानियत की भावना कायम रहे। चादर दिल्ली से सहसवान स्थित रोशनी वाली दरगाह बड़े पीर साहब, मोहल्ला पट्टी यक़ीन भेजी गई है और यह 3 अक्टूबर को उर्स के दौरान चलाई जाएगी।

इस अवसर पर भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी मां कल्पना अरुंधति जी भी मौजूद रही। साथ ही स्थानीय समाजसेवी और दरगाह के श्रद्धालु सैफ रज़ा खान, इशरत खान, इक़तदार, यूसूफ, आशु चौधरी, इक़तदार हसन खान, अदनान हसन खान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रीय संयोजक पीर फैज़ अली ने इस मौके पर सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह धार्मिक और सामाजिक आयोजन भाईचारे और एकता के संदेश को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भावना और मानवता की भावना को बढ़ावा मिलता है।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!