Breaking News

अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी रिटायर्ड दारोगा गिरफ्तार, रिवॉल्वर बरामद।

अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी रिटायर्ड दारोगा गिरफ्तार, रिवॉल्वर बरामद।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। अधिवक्ता कमला यादव हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी और रिटायर्ड दारोगा दंगल यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जगदीश सराय के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरसी थाना चंदौली निवासी 68 वर्षीय दंगल यादव, जिसने 18 सितंबर को अपने भाई अधिवक्ता कमला यादव की गोली मारकर हत्या की थी, जीओ पेट्रोल पंप से बनौली की ओर नहर मार्ग से रिश्तेदारी में जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने नहर किनारे घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट से एक रिवॉल्वर बरामद की गई, जिस पर REVOLVER 32 MK II FIELD GUN KANPUR-IN.2007 अंकित था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य, उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह चौकी प्रभारी मंडी, हेड कांस्टेबल रवि शंकर प्रसाद, कांस्टेबल बीर बहादुर यादव और कांस्टेबल सत्यप्रकाश शामिल रहे।

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले को बड़ी सफलता माना है और अब आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!