Breaking News

कांधला पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, देर रात शुरू हुआ सघन वाहन चेकिंग अभियान।

कांधला पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, देर रात शुरू हुआ सघन वाहन चेकिंग अभियान।

कांधला (शामली)। थाना कांधला पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से बीती रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान देर रात करीब 3 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुआ, जिसमें पुलिस टीम ने कस्बे और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी।

सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी स्वयं टीम के साथ गश्त पर निकले और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच-पड़ताल की। पुलिस ने चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से चेकिंग की, जिससे लोगों में सुरक्षा का अहसास पैदा हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखना है। देर रात तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उन्हें सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयासों से आम जनता का भरोसा पुलिस पर और अधिक बढ़ता है तथा अपराधों में कमी आती है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!