Breaking News

बलरामपुर में पहाड़ी नालों से आई बाढ़, ललिया-हरैया मार्ग पर जान जोखिम में डालकर कर रहे लोग आवागमन।

बलरामपुर में पहाड़ी नालों से आई बाढ़, ललिया-हरैया मार्ग पर जान जोखिम में डालकर कर रहे लोग आवागमन।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी नालों के उफान ने बलरामपुर जनपद में बाढ़ का संकट और गहरा कर दिया है। ललिया क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इस आपदा के चलते ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क लगभग कट गया है और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

सबसे बड़ी समस्या ललिया-हरैया-लौकहवा मार्ग पर देखने को मिल रही है। यह सड़क मुख्यालय पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, लेकिन बाढ़ का पानी इस मार्ग पर तेज बहाव के साथ बह रहा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। कई लोग बीच रास्ते में फंस जाते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल बरसात के मौसम में यही समस्या खड़ी हो जाती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मजबूत व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

फिलहाल नालों का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, मगर सड़क मार्ग पर बाढ़ का बहाव अभी भी खतरनाक बना हुआ है। ग्रामीण सुरक्षित आवागमन और बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!