Breaking News

डीएम ने अख्तयारपुर बघौरा में गौ अभ्यारण केंद्र और बीएलओ कार्यों का निरीक्षण किया।

डीएम ने अख्तयारपुर बघौरा में गौ अभ्यारण केंद्र और बीएलओ कार्यों का निरीक्षण किया।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकासखंड ददरौल के ग्राम अख्तयारपुर बघौरा में निराश्रित गोवंश के लिए गौ अभ्यारण बनाने के उद्देश्य से भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि भूमि की पैमाइश एवं समतलीकरण कर जल्द उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यारण में तारबाड़ बनाकर गोवंश को रखा जाए तथा चार, पानी, छाया जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि जानवरों को पर्याप्त सुविधा मिल सके।

साथ ही जिलाधिकारी ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया और पंचायत सहायक के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने फैमिली आईडी रजिस्टर की समीक्षा की और पंचायत सहायक तथा बीएलओ और सुपरवाइजरों के कार्यों का भी निरीक्षण किया। मौके पर सभी सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बीएलओ को ग्राम वासियों से सीधा संपर्क साधते हुए निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने विशेष माह अभियान के तहत 21 सितंबर 2025 को बीएलओ के कार्यों के समय-सारिणी की भी जानकारी दी। इस दिन बीएलओ सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पंचायत भवन में और 9 बजे से शाम 4 बजे तक घर-घर सर्वे करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक sec.up.nic.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कार्य हेतु अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!