Breaking News

बलरामपुर में महिला चेन स्नैचर गैंग का खुलासा, तुलसीपुर पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा, चोरी की सोने की चेन बरामद।

बलरामपुर में महिला चेन स्नैचर गैंग का खुलासा, तुलसीपुर पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा, चोरी की सोने की चेन बरामद।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर की तुलसीपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय महिला चेन स्नैचर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ी गई दोनों महिलाओं के पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हुई है। यह दोनों लंबे समय से वारदातों को अंजाम दे रही थीं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मामला 14 सितम्बर 2025 का है। बलरामपुर चौराहा निवासी शहनाज बनो पत्नी आलम शाह ई-रिक्शा से नई बाजार से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रिक्शे में बैठी दो महिलाओं ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। घटना के अगले दिन शहनाज बनो ने तुलसीपुर बाजार में दोनों संदिग्ध महिलाओं को देखा और स्थानीय लोगों की मदद से उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान शहनाज की चोरी की गई सोने की चेन बरामद हो गई। इसके बाद पीड़िता ने थाना तुलसीपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान संगीता उर्फ अंजली पत्नी अजय उर्फ संदीप, निवासी अहमदपुर थाना घोसी जनपद मऊ, वर्तमान पता अवघड़पुर थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर तथा नेहा उर्फ पूजा पत्नी अजीत उर्फ रंजीत, निवासी बनगांव मोड़ दौलतपुर थाना घोसी जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को रामजानकी मंदिर के पास से दबोचा। जांच में सामने आया कि संगीता के विरुद्ध 6 तथा नेहा के विरुद्ध 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे ई-रिक्शा और ऑटो में महिलाओं के पास बैठकर चेन स्नैचिंग करती थीं। नेहा महिला का ध्यान भटकाती और संगीता गले से चेन खींच लेती थी। दोनों ने स्वीकार किया कि बलरामपुर शहर में झारखंडी मंदिर, पीपल तिराहा और एमएलके कॉलेज के पास भी उन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि तुलसीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चेन स्नैचर गिरोहों के हौसले पस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और भविष्य में भी अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बयान -अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!