Breaking News

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम, पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम, पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

उझानी, (बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आज 16 सितम्बर 2025 को पूर्व राज्यमंत्री मा. श्री विमिल कृष्ण अग्रवाल की माता स्व. श्रीमती संतोष कुमारी अग्रवाल की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं परिजनों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ चैंयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल और निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल द्वारा स्व. संतोष कुमारी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में श्रद्धा और भावनाओं का वातावरण रहा। वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती उषा खरे ने शांतिपाठ का वाचन किया, जबकि श्रीमती अंशु वर्मा ने उनके व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा और समर्पण के भाव से ओतप्रोत रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल ने कहा कि माँ जीवनभर अपने बच्चों को निस्वार्थ भाव से देती रहती हैं और वृक्ष भी उसी प्रकार हमें ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण देकर जीवन को सुंदर बनाते हैं। वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि माँ के त्याग और प्रेम का प्रतीक भी है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को स्मृति शाश्वत बनाने का संकल्प लिया और विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पवित्र जिम्मेदारी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!