Breaking News

कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता : मुठभेड़ में घायल होकर दबोचा गया लूट व दुष्कर्म प्रयास का आरोपी।

कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता : मुठभेड़ में घायल होकर दबोचा गया लूट व दुष्कर्म प्रयास का आरोपी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज की पुलिस को सोमवार देर शाम उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब कोतवाली सोरों क्षेत्र के ठठेरपुर तिराहे के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने और लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बाबू खां को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

खेत में मक्का रखा रही युवती बनी थी निशाना।

मामला उस समय चर्चा में आया था जब आरोपी बाबू खां ने एक खेत में मक्का रखा रही युवती को निशाना बनाया। आरोपी ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी गर्दन से सोने की जंजीर और नाक की लॉन्ग लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

ठठेरपुर तिराहे पर पुलिस से हुई मुठभेड़।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ठठेरपुर तिराहे के पास मौजूद है। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी बाबू खां घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया।

बरामद हुए तमंचा, कारतूस, बाइक और लूटी गई जंजीर।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और पीड़िता से लूटी गई सोने की जंजीर बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई थी।

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा : पुलिस।

इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला अस्पताल में उपचार जारी।

इधर, गोली लगने से घायल हुए आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- राजेश भारती, एएसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!