Breaking News

सकलडीहा पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर गिरफ्तार।

सकलडीहा पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर गिरफ्तार।

संवाददाता : राजन सिंह

चंदौली। जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सकलडीहा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सिलिंग फैन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए। थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार देर रात करीब 11:55 बजे प्रतिमा पेट्रोल पंप के पास दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चन्दन चौहान पुत्र लालबहादुर चौहान (23 वर्ष) और जयप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय नन्दू विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी छोटी मस्जिद, सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 171/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब वादी मुद्रिका पाण्डेय निवासी ग्राम टिमिलपुर ने तहरीर देकर जानकारी दी कि 29 अगस्त 2025 की रात आदर्श बाल शिक्षा निकेतन स्कूल की दीवार फांदकर कमरे में लगे दो सिलिंग फैन चोरी हो गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, हेड कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल रोहित गोंड शामिल रहे। सकलडीहा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता के कारण क्षेत्र में अपराधियों के हौसले कमजोर पड़ रहे हैं और कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!