Breaking News

आदित्य नारायण इंटर कॉलेज में शिक्षक पर छात्र का गला दबाने का आरोप।

आदित्य नारायण इंटर कॉलेज में शिक्षक पर छात्र का गला दबाने का आरोप।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र स्थित आदित्य नारायण इंटर कॉलेज में एक शिक्षक पर छात्र का गला दबाने का गंभीर आरोप सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 12 के छात्र अनुराग सैनी और शिक्षक दिनेश यादव के बीच स्कूल टूर को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान शिक्षक ने कथित तौर पर छात्र का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

साथी छात्र ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी हाथापाई हुई। पीड़ित छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

छात्र की मां ममता सैनी ने चकिया थाने में तहरीर देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है, मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कॉलेज प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा कि विद्यालय स्तर पर जांच समिति गठित कर दी गई है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को भी भेजी जा चुकी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!