Breaking News

लोकमान्य रुरल इंटर कॉलेज एवं गुरुकुल शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में रक्तदाता जागरूकता अभियान आयोजित।

लोकमान्य रुरल इंटर कॉलेज एवं गुरुकुल शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में रक्तदाता जागरूकता अभियान आयोजित।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। लोकमान्य रुरल इंटर कॉलेज एवं गुरुकुल शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में रक्तदाता समूह और उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई पीजीआई के संयुक्त प्रयास से रक्तदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि दुर्घटनाओं, शल्य चिकित्सा, प्रसव के दौरान और थैलेसीमिया व ल्यूकेमिया जैसी गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है, जिसे कृत्रिम रूप से तैयार नहीं किया जा सकता।

डॉ. राकेश मीणा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “एक यूनिट रक्त चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए समय-समय पर रक्तदान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।” उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान से हृदय रोग का खतरा कम होता है, नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और दानकर्ता को मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ मिलता है।

रक्तदाता समूह के शरद तिवारी ने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का पुण्य कार्य है बल्कि यह कई बीमारियों को जड़ से समाप्त करने में भी सहायक है। समूह के सदस्य शीलू तिवारी ने मौके पर रक्तदान कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में लोकमान्य रुरल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव शंकर त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्य लवकुश जाटवानी, राजू दुबे एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, गुरुकुल शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की ओर से प्रबंधक पवन पाण्डेय, प्रधानाचार्या गुंजन चौहान व शिक्षकगण शामिल रहे।

इस अभियान में रक्तदाता समूह से सौरभ परिहार, शीलू तिवारी, शरद तिवारी और सैफई यूनिवर्सिटी से डॉ. राकेश मीणा, प्रियंका पाल, देवेश यादव (एमओ) समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!