Breaking News

नेपाल प्रदर्शन के बाद बलरामपुर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट, बॉर्डर पर कड़ी निगरानी।

नेपाल प्रदर्शन के बाद बलरामपुर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट, बॉर्डर पर कड़ी निगरानी।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद शुरू हुए प्रदर्शनों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद का पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला प्रशासन ने बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

बलरामपुर जिले में नेपाल से जुड़ा कोयला बस मार्ग ही एकमात्र खुला रास्ता है, जहां से दोनों देशों के बीच आवाजाही होती है। मौजूदा हालात को देखते हुए इस मार्ग पर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है। यहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर क्षेत्र के आसपास के गांवों में भी पुलिस प्रशासन सक्रिय है और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि नेपाल की परिस्थितियों को देखते हुए जिले का पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसएसबी के सहयोग से बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर के गांवों में रहने वाले लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध हलचल की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंच सके।

एसपी ने यह भी कहा कि कोयला बस मार्ग पर बिना सघन जांच के किसी को भी आवाजाही की अनुमति नहीं दी जा रही। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए पुलिस बल को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सतत निगरानी की जा रही है।

Byte- विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!