Breaking News

चंदौली के किसानों ने उठाई बाढ़ और फसल नुकसान की समस्या, मंत्री ने दिलाया आश्वासन।

चंदौली के किसानों ने उठाई बाढ़ और फसल नुकसान की समस्या, मंत्री ने दिलाया आश्वासन।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद के बबुरी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से चंद्रप्रभा नदी सहित कई अन्य नदियों ने उफान पकड़ लिया है। बाढ़ की विभीषिका ने किसानों की कमर तोड़ दी है। हजारों एकड़ में खड़ी फसलें जलमग्न होकर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। इसी समस्या को लेकर शनिवार को जिले के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचा और उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की।

किसानों की पीड़ा।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि नदियों की सफाई और तटबंधों की मरम्मत पर पिछले दो दशकों से ध्यान नहीं दिया गया। किसानों ने कहा कि सन 2002 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश सिंह के कार्यकाल के दौरान अंतिम बार नदियों की सफाई और तटबंधों की मरम्मत हुई थी। इसके बाद लगभग 24 वर्षों तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

किसानों का कहना था कि हल्की बारिश में ही नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है और पुराने जर्जर तटबंध टूटकर आसपास की खेती योग्य भूमि को डुबो देते हैं। नतीजा यह होता है कि किसानों की मेहनत से उगाई गई फसलें बर्बाद हो जाती हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है और अक्सर कर्ज का बोझ भी बढ़ जाता है।

रखीं ये मांगें।

किसानों ने मंत्री से आग्रह किया कि चंद्रप्रभा नदी समेत सभी प्रमुख नदियों की सफाई और तटबंधों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। साथ ही सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा दे और फसलों की क्षति की भरपाई के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करे।

मंत्री का आश्वासन।

सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी पीड़ा का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल सर्वे करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसानों को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!