Breaking News

कासगंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 55 लीटर अवैध शराब बरामद।

कासगंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 55 लीटर अवैध शराब बरामद।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुड़गुड़ी और फतेहपुर में बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की और मौके पर करीब 250 किलो लहन नष्ट कर दिया।

अभियान आबकारी निरीक्षक की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर चलाया गया। कार्यवाही में दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी व अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई के दौरान टीम ने ग्रामीणों को भी जागरूक किया और कच्ची शराब के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जहरीली व अवैध शराब से न केवल स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होता है, बल्कि कई बार जान भी चली जाती है।

आबकारी विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे अवैध कारोबार पर और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!