Breaking News

उन्नाव में मातृशक्ति सम्मान रैली, कांग्रेस पर गरजे भाजपा कार्यकर्ता।

उन्नाव में मातृशक्ति सम्मान रैली, कांग्रेस पर गरजे भाजपा कार्यकर्ता।

सनोज कुमार, संवाददाता

उन्नाव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मातृशक्ति के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करते हुए उन्नाव में भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने जोरदार रैली निकाली। यह रैली सदर विधायक आवास हरदोई पुल से शुरू होकर जिला कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची।

रैली के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मातृशक्ति का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए पूरा संगठन एकजुट है और कोई भी व्यक्ति चाहे कितना बड़ा क्यों न हो, मां और बहन-बेटियों के सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां का स्थान सर्वोपरि है। कांग्रेस नेता का बयान केवल प्रधानमंत्री की माता का ही अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश की हर मां और हर बेटी का अपमान है।

इस मौके पर भाजपा नेता विमल द्विवेदी, कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित, अनीता विमल द्विवेदी, मंजूलता अवस्थी, प्रियंका शुक्ला, दीपिका बाजपेई, दीपा त्रिपाठी, निम्मी अरोड़ा, प्रीति शर्मा, मोनिका सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

रैली में मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि भाजपा के नेतृत्व में महिलाओं का मान-सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!