Breaking News

उझानी: परीक्षा का तनाव भूल ‘फनसिटी’ बरेली में जमकर थिरके ए.पी.एस. उझानी के नौनिहाल।

परीक्षा का तनाव भूल ‘फनसिटी’ बरेली में जमकर थिरके ए.पी.एस. उझानी के नौनिहाल।

उझानी, बदायूं। स्थानीय ए.पी.एस. इन्टरनेशनल स्कूल के कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के लंबे दौर के बाद बरेली के प्रसिद्ध मनोरंजन केंद्र ‘फनसिटी’ में पहुंचकर जमकर मौज-मस्ती की और अपने तनाव को पूरी तरह भुला दिया। फनसिटी परिसर में कदम रखते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने वॉटर पार्क में पानी की लहरों के बीच खूब अठखेलियां करने के साथ-साथ डीजे की धुनों पर जमकर डांस भी किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने अफ्रीकन जंगल, डरावने भूत बंगला, मुगैम्बो की गुफा, बंपिंग कार, घोस्ट राइड और क्रेजी कार जैसे रोमांचक झूलों का भरपूर आनंद लिया और खेल-खेल में कई नई चीजें भी सीखीं।

इस मनोरंजक यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं भी खुद को इस खुशनुमा माहौल से दूर नहीं रख पाए और उन्होंने भी बच्चों के साथ मिलकर इस ट्रिप का पूरा लुत्फ उठाया। इस विशेष अवसर पर मौजूद विद्यालय के प्रबंधक श्री नीलांशु अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक व मनोरंजक भ्रमण से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और उनका मानसिक विकास होता है, इसलिए प्रत्येक विद्यालय को समय-समय पर ऐसे आयोजन अवश्य करने चाहिए।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि किताबी अध्ययन के साथ-साथ भ्रमण द्वारा भी विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि की जा सकती है। इस टूर को सफल और सुरक्षित बनाने में सभी कक्षाओं के कक्षाध्यापक और कक्षाध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से शशि शर्मा, रिधिमा थरेजा, विवेक सिंह, लवनीश साह और नकी अहमद सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!