Breaking News

बदायूं में 25 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलापुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई।

बदायूं में 25 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलापुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई।

बदायूं। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलापुर थाना पुलिस और एएनटीएफ बरेली की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से पांच किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। टीम ने दो मोबाइल फोन और 220 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुंदन नगला निवासी धर्मवीर सिंह यादव पुत्र ओमप्रकाश और बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी अमित विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय अनिल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों को नौ अक्टूबर 2026 को अलापुर-म्याऊं मार्ग पर रूपाली कोल्ड स्टोर के सामने से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि बिहार के गया जिले का निवासी नवलेश यादव उन्हें अफीम उपलब्ध कराता था। अमित विश्वकर्मा ने बताया कि वह अफीम लेकर धर्मवीर के पास पहुंचा था। वहीं, धर्मवीर ने कथित तौर पर बताया कि वह पहले उसावां में ढाबा चलाता था। सड़क निर्माण के दौरान ढाबा टूटने के बाद उसने बिहार से अफीम मंगाकर ढाबों पर आने-जाने वाले ट्रक चालकों को कथित रूप से फुटकर में बेचना शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने उस समय दोनों को गिरफ्तार किया, जब धर्मवीर अफीम की खेप की जांच कर रहा था। अब पुलिस कथित आपूर्तिकर्ता और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में थाना अलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 247/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में अलापुर पुलिसकर्मी तथा एएनटीएफ बरेली यूनिट के उपनिरीक्षक विकास यादव और उनकी टीम शामिल रही।

Spread the love

Check Also

टॉफी लेकर लौट रहे दो मासूम भाइयों पर कुत्ते का हमला, चेहरे और होंठ पर किए गहरे घाव।

टॉफी लेकर लौट रहे दो मासूम भाइयों पर कुत्ते का हमला, चेहरे और होंठ पर …