Breaking News

शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा माह का समापन, यातायात नियमों का पालन जारी रखने की अपील।

शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा माह का समापन, यातायात नियमों का पालन जारी रखने की अपील।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का समापन केवल औपचारिकता है और इसका अर्थ यह नहीं कि जन जागरूकता का अभियान थम गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करना हम सभी का दायित्व और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसमें प्रशासन, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस तथा समाजसेवी संस्थाओं का योगदान सराहनीय रहा है।

कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान किए गए प्रयासों और जन-जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय वीडियो या रील बनाने जैसी लापरवाही न करें और यातायात नियमों का पालन करें।

यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय ने आम नागरिकों से अनुरोध किया कि यदि किसी चालक की नशे की स्थिति में है, तो ऐसे वाहन में यात्रा न करें और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहें।

समारोह में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिबंश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एम.के. पाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सर्वेश कुमार सिंह, हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी आर.पी. गौतम, यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय सहित मीडिया बन्धु और लगभग 500 नागरिक, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थीं, उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह में विशिष्ट योगदान देने वाले विभागीय कर्मचारियों, आपदा मित्रों और राहगीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!