Breaking News

विधिक साक्षरता शिविर में पॉक्सो कानून की बारीकियां समझाईं, बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक।

विधिक साक्षरता शिविर में पॉक्सो कानून की बारीकियां समझाईं, बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम-2012 को लेकर एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडे के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम-तृतीय सौरभ कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को ‘गुड टच और बैड टच’ के बीच का अंतर बारीकी से समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अनुचित स्पर्श या उत्पीड़न महसूस होने पर बच्चे बिना किसी डर के तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को सूचित करें। आपात स्थिति में ‘चाइल्ड हेल्पलाइन 1098’ की भी मदद ली जा सकती है।

शिविर में मौजूद अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम अवंतिका प्रभाकर ने पॉक्सो कानून के कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कानून में बेहद सख्त प्रावधान किए गए हैं। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम व किशोर न्याय बोर्ड की अध्यक्ष सलोचना वर्मा ने बच्चों को किसी भी अप्रिय स्थिति में मजबूती से ‘ना’ कहने और तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान पीएलवी अनिल कुमार वर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 एवं 1800-180-5235 के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रबंधक केशवचंद मिश्रा ने बच्चों को नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, जबकि प्रधानाचार्य अवधेश सिंह अरुण ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …