Breaking News

पीजी कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन: 16 कंपनियों ने 1002 युवाओं को दिया नौकरी का अवसर।

पीजी कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन: 16 कंपनियों ने 1002 युवाओं को दिया नौकरी का अवसर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। युवाओं को रोजगार व करियर के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को नगर स्थित पीजी कॉलेज परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन हुआ। जिला सेवायोजन कार्यालय, पीजी कॉलेज तथा मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में कुल 16 नामी नियोजक कंपनियों ने हिस्सा लिया।

मेले में रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे 1220 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 1002 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया। बड़ी संख्या में चयन होने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन में सहयोग करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, प्राचार्य डॉ. शेखर शर्मा तथा गणित विभागाध्यक्ष डॉ. वाईके द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन का संयोजन सहायक निदेशक सेवायोजन (अलीगढ़) डॉ. पीपीसी शर्मा एवं जिला सेवायोजन अधिकारी सिद्धार्थ मित्तल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल का होना भी अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य डॉ. शेखर शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और जो अभ्यर्थी चयनित नहीं हो सके, उन्हें निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर डॉ. अनूप गुप्ता, डॉ. रीतू गुप्ता, श्रुति बघेल, डॉ. नवीन कुमार मिश्रा, नीतू गुप्ता, भव्या गुप्ता, दीपक राठी, ऋषभ मिश्रा, दिव्यांशु दीक्षित सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …