Breaking News

हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय: हसीब खान।

हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय: हसीब खान।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि एक लोकतांत्रिक समाज में इस तरह की संकीर्ण मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती है।

अपने आधिकारिक बयान में हसीब खान ने कहा कि बड़े दुख और शर्म के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज के दौर में भी छुआछूत और भेदभाव जैसी संकीर्ण सोच हमारे समाज में जिंदा है। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गरिमामयी जनसभा संपन्न होने के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल मल्लिकार्जुन खड़गे का ही अपमान नहीं है, बल्कि उस संवैधानिक भारत का सीधा अपमान है, जो समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय के अटूट सिद्धांतों पर अपनी नींव रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके स्पर्श, उपस्थिति या विचारों को अपवित्र मानना एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। हसीब खान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी विभाजनकारी सोच को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह सिर्फ एक मंच का ‘शुद्धिकरण’ नहीं, बल्कि हमारी संपूर्ण सामाजिक चेतना के सामने खड़ा एक गंभीर सवाल है, जिसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

बाईट – हसीब खान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व प्रत्याशी उतरौला विधानसभा

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …