Breaking News

घायलों और मरीजों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान।

घायलों और मरीजों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान शुक्रवार को बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वहां कांट रोड पर कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटने की दुर्घटना में घायल हुए कांवड़ियों और अन्य भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

बता दें कि गुरुवार रात जनपद शाहजहांपुर की 136-ददरौल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांट रोड पर कांवड़ियों से भरी एक ट्रॉली पलट गई थी। इस हादसे में कई कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

इसके अलावा, कांट ब्लॉक के ग्राम मलपुर निवासी सत्यम शुक्ला और सुंदरम शुक्ला पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहीं दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा के पति डॉ. परशुराम वर्मा की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें भी शुक्रवार सुबह इसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इन सभी घटनाओं की सूचना मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने गायत्री वर्मा से मिलकर डॉ. परशुराम वर्मा की सेहत की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन कांवड़ियों और अन्य घायल मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

दौरे के दौरान तनवीर खान ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार से भी मुलाकात की और सभी मरीजों को बेहतर इलाज तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया। उन्होंने डॉक्टरों से साफ कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष ने सभी घायलों और मरीजों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। इस दौरान सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …